सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

चना मसाला डोसा



सामग्री
डोसा घोल बनाने के लिये
·          उरद की दाल -एक कप
·          मिक्स दाल (चना,अरहर,मूंग)-एक कप
·          सूजी -एक कप
·          तेल -एक कप
·          चावल -चार कप
·          चीनी -दो छोटा चम्मच
·          हींग -चुटकी भर
·          नमक -स्वादानुसार
भरावन की सामग्री
1.     काबुली चना -१५० ग्राम
2.     टमाटर -दो बारीक़ कटे हुए
3.     लहसुन -दो तीन कलियाँ बारीक़ कटी हुई
4.     हरी मिर्ची -दो बारीक़ कटी
5.     तेल -जरूरत भर
6.     नमक -स्वादानुसार
7.     हल्दी पाउडर -आधा छोटा चम्मच
8.     चना मसाला -एक छोटा चम्मच
9.     अदरक -१० ग्राम बारीक़ कटा
10.   धनिया पाउडर -एक छोटा चम्मच
विधि
·          चने को रत भर भिगो दें
·          अब एक पैन में तेल गर्म करें और प्याज,अदरक,लहसुन का छौक लगाये और प्याज और अन्य मसाले डाल कर भुने
·          अब रात के भिगोएँ चने डाल कर पकाए थोड़ा पानी भी डाल दें
·          अब पानी सूखने तक पकाएं
·          चावल और दालों को धो कर चार पांच घंटे भिगो दें
·          अब इस चावल और दाल को पीस कर पेस्ट बना लें
·          अब सूजी,तेल,नमक,हींग और चीनी मिला लें और खमीर के लिये आठ दस घंटे के लिये रख दें
·          अब डोसे वाले तवे पर हल्की चिकनाई लगा कर गर्म करें
·          अब एक बड़े चम्मच में डोसे का पेस्ट भर कर तवे पर डाले और गोलाई में फैलाये
·          आंच धीमी कर के पकाए फिर चारो तरफ तेल डाल कर सावधानी से डोसे को पैन से अलग करें पर पलटे नही
·          अब इस में थोड़ा चना भर कर फोल्ड कर लें और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें