- सामग्री
- हरा सोया -250 ग्राम (बारीक कटा हुआ )
- आलू -दो बड़े (चौकोर टुकड़ो मे कटे)
- लहसुन -चार पाँच कलियाँ
- तेल -एक छोटा चम्मच
- हरी मिर्च -एक या दो
- विधि
- एक कड़ाही मे तेल गर्म करें
- अब इसमे लहसुन और मिर्च का छौक लगाए
- जब लहसुन भूरा हो जाए तो उसमे सोया,आलू और नमक डालकर धीमी आँच पर आलू गलने तक पकाए
- जब आलू गल जाए तो इसे एक मिनट तक भुने और गर्म गर्म रोटी के साथ सर्व करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें