बुधवार, 16 जनवरी 2013

चीज़ एंड चिली डोसा


डोसा घोल बनाने के लिये
1.  उरद की दाल -एक कप
2.  मिक्स दाल (चना,अरहर,मूंग)-एक कप
3.  सूजी -एक कप
4.  तेल -एक कप
5.  चावल -चार कप
6.  चीनी -दो छोटा चम्मच
7.  हींग -चुटकी भर
8.  नमक -स्वादानुसार
भरावन की सामग्री
1.     चीज़ -५० ग्राम मसला हुआ
2.     प्याज -एक बारीक़ कटा हुआ 
3.     हरी धनिया -थोड़ी सी बारीक़ कटी हुई
4.     हरी मिर्च -तीन बारीक़ कटी हुई
5.     काजू -१० ग्राम बारीक़ कटे हुए
6.     तेल -थोड़ा सा
7.     नमक -स्वादानुसार
विधि
·          एक पैन में तेल गर्म करें और प्याज डाल कर सुनहरा भुने
·          अब कटे हुए काजू डाल कर भुने
·          अब पनीर, हरीमिर्च, नमक डाल कर एक मिनट और भुने फिर हरा धनिया डाल कर अलग रख लें 
·          चावल और दालों को धो कर चार पांच घंटे भिगो दें
·          अब इस चावल और दाल को पीस कर पेस्ट बना लें
·          अब सूजी,तेल,नमक,हींग और चीनी मिला लें और खमीर के लिये आठ दस घंटे के लिये रख दें
·          अब डोसे वाले तवे पर हल्की चिकनाई लगा कर गर्म करें
·          अब एक बड़े चम्मच में डोसे का पेस्ट भर कर तवे पर डाले और गोलाई में फैलाये
·          आंच धीमी कर के पकाए फिर चारो तरफ तेल डाल कर सावधानी से डोसे को पैन से अलग करें पर पलटे नही
·          अब इसमें मिश्रण भर कर फोल्ड कर लें और सांभर,चटनी के साथ सर्व करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें