बुधवार, 16 जनवरी 2013

चिकन कीमा मसाला डोसा


सामग्री
डोसा घोल बनाने के लिये
1.  उरद की दाल -एक कप
2.  मिक्स दाल (चना,अरहर,मूंग)-एक कप
3.  सूजी -एक कप
4.  तेल -एक कप
5.  चावल -चार कप
6.  चीनी -दो छोटा चम्मच
7.  हींग -चुटकी भर
8.  नमक -स्वादानुसार
भरावन की सामग्री
1.     कीमा -आधा किलो चिकन का
2.     प्याज -दो कटे हुए
3.     हरी मिर्च -पांच बारीक़ कटी हुई
4.     लौंग -पांच
5.     दालचीनी -तीन टुकड़े
6.     नारियल -छह चम्मच कसा हुआ
7.     चना दाल -दो छोटा चम्मच
8.     धनिया पाउडर -दो छोटा चम्मच
9.     हल्दी पाउडर -आधा छोटा चम्मच
विधि
·          चिकन को छोड़ कर बाकी सामग्री को भून कर पीस कर बारीक़ पेस्ट बना लें
·          अब पेस्ट को दो भाग कर के एक तरफ रखलें
·          अब एक पैन में तेल डाल कर प्याज सुनहरा भूरा कर के उसमे एक भाग पेस्ट डाल कर भूनें
·          पिसे मसाले का शेष भाग कीमे के साथ मिला कर उसका पेस्ट बना लें
·          अब दोनों पेस्टों को मिलकर इस मे गर्म मसाला मिला कर आठ दस मिनट तक पकाएं
·          अब इस चावल और दाल को पीस कर पेस्ट बना लें
·          अब सूजी,तेल,नमक,हींग और चीनी मिला लें और खमीर के लिये आठ दस घंटे के लिये रख दें     
·          अब डोसे वाले तवे पर हल्की चिकनाई लगा कर गर्म करें
·          अब एक बड़े चम्मच में डोसे का पेस्ट भर कर तवे पर डाले और गोलाई में फैलाये
·          आंच धीमी कर के पकाए फिर चारो तरफ तेल डाल कर सावधानी से डोसे को पैन से अलग करें पर पलटे नही
·          अब इसमें मिश्रण भर कर फोल्ड कर लें और सांभर,चटनी के साथ सर्व करें 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें