रविवार, 9 मार्च 2014

आलू के पापड

 

DSC04687 आवश्यक सामग्री -

1. आलू - 1 किग्रा. (मध्यम आकार के)

2. नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा कम)

3. लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच से कम

4. तेल - 2 टेबल स्पून

विधि -

· आलू को धोइये, कुकर में 2 कप पानी डालकर, उबालने रख दीजिये, कुकर में एक दो सीटी आने दें

· कुकर का ढक्कन खुलने पर, आलू ठंडा होने के बाद, आलू को छीलिये और एकदम बारीक कद्दूकस कर लीजिये.

· कद्दूकस किये हुये आलू में नमक और लाल मिर्च डालिये और तेल मिलाते हुये, आटे की तरह गूथिये.

· तेल हाथ पर लगाकर, आलू के गुथे आटे से थोड़ा मिश्रण तोड़िये और छोटी छोटी गोलियां बना लीजिये.1 किग्रा. आलू से 20-22 गोलियां बन जाती है.

· आलू के पापड़ बेलने के लिये, पारदर्शक पोलीथिन शीट या नमक की खाली पैकेट और पापड़ सुखाने के लिये एक बड़ी पोलिथिन शीट चाहिये.

· बड़ी पोलिथिन शीट धूप में फर्श पर एक चादर बिछा कर, उसके ऊपर बिछा सकते हैं. शीट के चारों कोने पर कुछ भारी चीजें रख दीजिये ताकि हवा से शीट उड़कर पापड़ खराब न कर दे.

पापड बेलने की विधि

· पापड़ बेलने के लिये किसी भी मोटी पारदर्शक पोलिथिन बैग को काट कर निकाल लीजिये.

· शीट को चकले पर इस तरह रखें कि आधा भाग चकले पर हो और आधा चकले के बाहर या शीट के बराबर के 2 टुकड़े भी किये जा सकते हैं.

· एक टुकड़े पर आलू का गोला रखें और शीट का दूसरा टुकड़ा आलू के गोले के ऊपर रखें

· पहली बार पोलिथिन शीट के ऊपर थोड़ा तेल चुपड़ लीजिये.

· आलू का एक गोला उठाइये, दोनों ओर थोड़ा सा तेल चुपड़िये, चकले के ऊपर रखी पोलिथिन शीट के ऊपर, आलू के गोले को रखिये और शीट के दूसरे हिस्से से ढक दें.

· शीट को घुमाते हुये, बेलन से आलू के गोले को चपाती के जितना पतला बेलिये.

· हाथ की उंगली से भी पापड़ को गोल आकार दिया जा सकता है.

पापड़ को सुखाने के लिये पोलिथिन शीट पर डालें:
बेले हुये पापड़ के ऊपर से पोलिथिन शीट हटाइये. पापड़ लगी पोलिथिन शीट को, पापड़ की तरफ से बड़ी पोलिथिन शीट पर रखिये पापड़ लगी पोलिथिन शीट पर हाथ से हल्का दबा कर पापड़ को और अच्छी तरह चिपका दीजिये, पापड़ की दूसरी शीट को हाथ से पकड़ कर खीच लीजिये. पापड़ बड़ी पोलिथिन शीट पर चिपक कर रह जाता है. सारे पापड़ एक एक करके इसी तरह बेल कर, बड़ी पोलिथिन शीट पर डाल दीजिये. धूप में सुखाने के लिये रख दीजिये. पापड़ को 3-4 घंटे बाद, जब वे हल्के से गीले हो तब पलट दीजिये,पापड़ एक दम सूख जायेंगे तब वे शीट से चिपक सकते है और पलटने पर टूट सकते हैं.आलू के पापड़ अगर सुबह बना दीजिये तो वे शाम तक सूख कर तैयार हो जाते हैं, अगर पापड़ हल्के गीले रह गये तो दूसरे दिन धूप में रखकर सुखा लीजिये.

आप आलू के पापड को तल कर, गैस पर भून कर प्रयोग कर सकते हैं.

आलू के पापड़ अच्छी तरह सुखा कर बन्द डिब्बे में रखकर 6 माह से भी ज्यादा लम्बे समय तक खाये जा सकते हैं.

सुझाव:
व्रत में खाने के लिये आलू के पापड़ बना रहे हैं, तब आलू में व्रत में खाया जाने वाला लाहोरी नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डाल कर पापड़ बनाइये.तेल का प्रयोग ना करें

साबूदाना पापड़

Photo0548 आवश्यक सामग्री -

  • साबूदाना -  2 कप
  • पानी – 2 लीटर ( 10 कप ) 
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा -  2  चम्मच
  • लाल मिर्ची -1 चम्मच

विधि -

  • साबूदाना पापड़ के लिये छोटा साइज का साबूदाना लिया जाता है.
  • साबूदाने को धो कर, साबूदाने की मात्रा से दुगना पानी डालकर  2 घंटे के लिये भिगो रख दीजिये.
  • किसी बड़े और भारे तले के बर्तन में छह कप पानी डालकर उबलने रख दीजिये.
  • पानी में उबाल आने के बाद, भीगा हुआ साबूदाना और नमक जीरा लाल मिर्ची डालिये, साबूदाना को थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते हुये पकाइये, ताकि वह तले में न लगे.
  • साबूदाना का घोल गाड़ा पारदर्शक हो जाने तक घोल को पका लीजिये,
  • घोल को पकने में आधा घंटा लग जाता हैं,
  • आग बन्द कर दीजिये.
  • साबूदाने का गाड़ा पारदर्शल घोल साबूदाना पापड़ बनाने के लिये तैयार है.

पापड़ बनाने की विधि

  • पापड़ बनाने के लिये कोई पोलिथिन शीट किसी चादर के ऊपर बिछा लीजिये.
  • साबूदाने के गरम घोल को पोलिथिन शीट के पास ले जाइये और एक बड़ा चम्मच भर कर साबूदाना घोल निकालिये,
  • और उसी चमचे से गोल पूरी के जैसा फैला दीजिये. दूसरा चमचा घोल भर कर निकालिये और पहले पापड़ से एक इंच की दूरी रखते हुये दूसरा पापड़ उसी तरीके से फैलाइये,
  • इसी तरह एक पापड़ से दूसरे पापड़ में दूरी रखते हुये, सारे घोल से पापड़ बना लीजिये.
  • पापड़ बनाने के 4-5 घंटे के बाद एक एक पापड़ को उठाकर पलट दीजिये, ज्यादा सूखने पर पापड़ पोलिथिन शीट से चिपक जाने के कारण पलटने पर टूट सकते हैं.
  • साबूदाने के पापड़ २-3 दिन की धूप में सूख जाते हैं,
  • साबूदाने के पापड़ सूख कर तैयार हैं, साबूदाने के पापड़ को तल कर खाइये और बचे हुये पापड़ कन्टेनर में भरकर रख लीजिये,  
  • आप नमकीन साबूदाना पापड की जगह मीठे साबूदाना पापड भी बना सकते हैं. इसके लिये साबूदाना उबालते समय नमक के स्थान पर चीनी मिला दीजिये.

चावल के पापड़

सामग्री url

1. चावल -1 किलो,

2. हींग, -चुटकीभी

3. कच्च जीरा-25 ग्राम

4. नमक –स्वादनुसार

5. चुटकीभर फिटकरी।

6. पापड़ खार

विधि

· चावल धोकर दिनभर पानी में भिगोकर रखेंदें.

· फिर पानी निथारकर छांव में सुखा दें। अब चावल पीसकर आटा बनाएं.

· इसमें कच्च जीरा, हींग,नमक, पापड़ खार और फिटकरी डालकर मिला दें.

· आटे में पानी मिलाकर गढ़ा घोल तैयार करें और तेल लगे कंटेनर में डालें.

· कुकर में तीन सीटी लें, फिर थोड़ा धीमी आंच में पकने दें.

· तैयार मिश्रण से पापड़ बनाकर धूप में सुखाएं।

शनिवार, 8 मार्च 2014

ब्रेड के पापड़

सामाग्री  url

1. ब्रेड – 1 पैकेट

2. लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच

3. हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)

4. हरा धनियाँ -4-5 चम्मच(बारीक कटा हुआ)

5. जीरा – 1 चम्मच

6. तेल – 6-7 चम्मच

7. नमक –स्वादानुसार

8. प्लास्टिक शीट – 2 (पापड़ बनाने के लिए)

विधि

· ब्रेड के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारों को निकालकर दें .

· ब्रेड को पानी में भिगो कर मुलायम करलें.

· अब ब्रेड को हाथ से दबाकर पूरा पानी निकाल दें.

· अब मुलायम हुई ब्रेड को अच्छे से मैश कर लें.

· अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनियाँ, नमक लाल मिर्च पाउडर और जीरा को डालकर आटा की तरह गूँथ लें.

· ब्रेड के पापड़ बनाने के लिए दोनों प्लास्टिक शीट को तेल लगाकर चिकना कर लें.

· अब इस पॉलीथिन की शीट को चादर या चटाई के ऊपर बिछा लें.

· इसके बाद ब्रेड के आटे से छोटी छोटी बराबर आकार की गोलियां बना लें.

· अब हथेलियो को थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें.

· अब एक गोली को उठाकर चिकनी की हुई प्लास्टिक की शीट पर रखें और उसके ऊपर दूसरी चिकनी की हुई प्लास्टिक शीट को रखकर धीरे धीरे उंगलियों की सहायता से गोलाई में बेल लें. (इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि पापड़ के सभी किनारे समान रूप से पतले होने चाहिए)

· इस तरह से सभी पापड़ो को बनाकर प्लास्टिक शीट को धूप में रख दें.

· जब पापड़ एक तरफ से थोड़े से सूख जाएँ तो उन्हे पलट दें.

· जहा तक संभव हो तो ब्रेड के पापड़ सुबह ही बना दें जिससे पापड़ो को पूरा दिन की धूप लग जायेगी और पापड़ शाम तक सूख कर तैयार हो जायेंगें। अगर पापड़ हल्के गीले रह गये तो आप दूसरे दिन धूप में रखकर सुखा लें.

· सूखे हुए ब्रेड के पापड़ो को इकठ्ठा करके एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख लें , और जब भी आपका मन करें तब आप ब्रेड के पापड़ो को तेल में फ्राई करके खा सकते है। ब्रेड के पापड़ो को आप करीब 2 महीने तक रखकर इस्तेमाल कर सकते है। स्वादिष्ट ब्रेड के पापड़ बनकर तैयार हो गये है।

होली का त्योहार नजदीक है और ऐसे मे पापड़ ,कचरी आदि बनने लाज़मी है ....तो मै आप के लिए कुछ पापड़ की रेसपी लाई हूँ ...उम्मीद है आप को पसंद आएगी .

बुधवार, 26 जून 2013

कटहल का कोफ्ता

सामग्री :
कटहल -500 ग्राम (बड़े टुकडो में कटा और उबला )
प्याज – 2 पिसा हुआ
अदरख,हरी मिर्च का पेस्ट,4 कलि लहसुन भी मिला ले यदि मन हो तो. कोफ्फ्ता
सब्जी या मीट मसाला -2 चम्मच
लाल पके  टमाटर – 2 पिसे हुए
नमक अंदाज से
हल्दी पावडर 1 छोटा चम्मच
बेसन -1 छोटी कटोरी
सरसों तेल – 250 ग्राम
गरम मसाला पावडर – 1/2 छोटा चम्मच
जीरा – 2 चम्मच
हिंग – 1 चुटकी
तेज पत्ता  -2
विधि: 
गैस पर कडाही को गर्म कर 3 चम्मच तेल डाले.जीरा,तेज पत्ता,हिंग डालकर प्याज भी दाल दे.धीमी गैस पर भुने.अदरख,
हरीमिर्च,लहसुन का पेस्ट,नमक,हल्दी डालकर 5 मिनट भूने और कडाही को गैस से उतारकर एक किनारे रख ले. अब कटहल को काटें और कुकर में 4 से 5 सिटी लगाकर उबल ले.जब उबल जाये तो कटहल मैश कर लें.अब इसमें नमक,बेसन डाले और थोडा सा जीरा भी डालदे.इसमें पहले बनाया भूना मसाला 3 चम्मच  मिला कर छोटी छोटी गोली बना ले कडाही में तेल गर्म कर इन गोलियों को गुलाबी  तलकर रख लें.
अब पहले भूने मसाले को  फिर से गैस पर रखें.इसमें टमाटर प्यूरी को बारी बारी से डालते हुआ पानी सूखने तक पकाए.जब पानी सूख जाये तो सब्जी या मीट मसाला,मिर्च पावडर डालकर 4 छोटे ग्लास पानी डालकर 7 मिनट तक गैस पर ढक कर गैस पर ही रहने दे.इस रसे में सभी भूने गोलिओं को डालकर गैस बंद कर दें.इसमें गरम मसाला डाल कर उतार लें .
लीजिये आपका कटहल कोफ्ता बिलकुल तैयार है .

दही का कोफ्ता

सामग्री (कोफ्ता बनाने की )
    दही कोफ्ता
  1. काटेज चीज़(पनीर)-700 ग्राम (कसी हुई)
  2. मैदा -100 ग्राम
  3. काजू के टुकड़े -15 ग्राम
  4. खोया (मावा)-50 ग्राम
  5. सफेद काली मिर्च –चुटकी भर
  6. नमक –स्वादानुसार
  7. केसर –कुछ धागे
  8. तेल –तलने के लिए
ग्रेवी की सामग्री
  1. तेल –दो बड़े चम्मच
  2. मेथी दाना -10 ग्राम
  3. दही -500 ग्राम
  4. मैदा -50 ग्राम
  5. क्रीम -250 ग्राम
  6. चीनी -20 ग्राम
  7. बादाम और पिस्ता -5 ग्राम (कतरे हुए)
  8. नमक –स्वादानुसार
  9. पानी –एक कप
विधि
  • मेथी को गर्म पानी में आधे घंटे भिगो दें
  • पनीर,मैदा,नमक और सफेद काली मिर्च को एक साथ मिला कर गुंध लें और छोटी छोटी 16 गोलियां बना लें
  • अब हर गोली में काजू,केसर और खोया भर कर फिर गोली बना लें
  • अब कडाही में तेल गर्म करें और गोलियों को सुनहरा तल लें
  • एक अलग पैन में तेल गर्म करें और मेथी डालकर पानी सूखने तक अच्छी तरह पकाएं
  • अब मेथी को तेल से छान कर निकल दें
  • ग्रेवी के लिए दही को अच्छी तरह फेटकर उसमे क्रीम,नमक,सफेद काली मिर्च और चीनी मिलाएं
  • अब एक पैन में मेथी पकाया हुआ तेल गर्म करें और उसमे दही का मिश्रण डालें और उबाल आने तक पकाएं (मिश्रण को लगातार चलते रहें )
  • अब एक सर्विंग डिश में पहले कोफ्ते की गोलियां रखें और ऊपर से दही की ग्रेवी डालकर हरी धनिया से सजाये और सर्व करें

घिया (लौकी)का कोफ्ता

  • सामग्री :
    घीया = 1/2 किलो
    चने की दाल =1/2 कप10_2012-kk1123
    साबुत गरम मसाला = 1 बडा चम्मच
    लौंग = 4-6
    छोटी इलायची = 2
    काली मिर्च = 8-10
    दालचीनी =1 इंच का टुकडा
    तेजपत्ता =1
    साबुत धनिया = 1 बडा चम्मच
    टमाटर = 2
    प्याज = 2
    नमक व लाल मिर्च = स्वादानुसार
    हल्दी पाउडर = 1/2 बडा चम्मच
    घी = 2 बडा चम्मच
    अमचूर = 1 बडा चम्मच
    हरी मिर्च कटी हुई = 1
    कटी हुई हरी धनिया = सजाने के लिए
    तेल = तलने के लिए
    जीरा = 1 बडा चम्मच
    हींग = एक चुटकी
  • विधि :
    लौकी छीलकर कस लें। नमक मिला कर 15-20 मिनट तक रखें। इसके बाद निचोड कर पानी निकाल दें। सूखी दाल को मिक्सी में पीस लें। लौकी को दाल के पाउडर में मिलाएं। नमक, हरी मिर्च, हरी धनिया मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसकी छोटी गोलियां बना कर तलें। ग्रेवी के लिए प्याज व टमाटर काट लें। एक पैन में घी डाल कर भूनें और ठंडा करके पीस लें। एक अलग पैन में साबुत मसाले डाल कर भूनें व ठंडा होने पर पीस लें। अब एक कहाडी में घी डाल कर गर्म करें। हींग व जीरा डाल कर तडका लगाएं। टमाटर व प्याज का पेस्ट डाल कर भूनें। घी छोडने पर पिसे हुए सारे मसाले, नमक, हल्दी डाल कर भूनें। थोडा पानी मिलाएं। ग्रेवी को गाढा होने दें। कोफ्ते पर उडेल कर धनिया से सजाकर परोसें।

गुरुवार, 9 मई 2013

चोखा बाटी(लिट्टी चोखा)




सामग्री (बाटी की)
1.     आटा –आधा किलो
2.     सत्तू -250 ग्राम (चने का आटा)
3.     कलौंजी(मंगरैल) –आधा टी स्पून
4.     अजवायन –आधा टी स्पून
5.     तेल –एक छोटा चम्मच (सरसों का)
6.     नमक -स्वाद अनुसार
7.     प्याज -एक छोटा (बारीक़ कटा हुआ )
8.     हरी मिर्च –चार पांच (बारीक़ कटी हुई
9.     लहसुन –आठ दस कलियाँ (बारीक़ कटी हुई )
10.                    नीबू का रस –दो चम्मच
11.                    तेल –तलने के लिए
विधि
·        आटा नर्म गुंध कर अलग रख लें
·        अब सत्तू में सब सामग्री मिला लें
·        एक कडाही में तेल गर्म करें
·        अब आटे की लोई लें (मध्यम आकार के आलूं के बराबर)
·        आटे की लोई में एक चम्मच सत्तू भर के कचौड़ी के जैसा बना ले (ध्यान से फटने न पाए )
·        अब इन कचौड़ियों को मध्यम आंच पर भूरा होने तक तल लें (इन्हें ओवन में या तंदूर में बेक भी कर सकते है )बाटी तैयार है.
चोखे की सामग्री
1.     बड़े वाले बैगन –दो
2.     आलू –आधा किलो
3.     प्याज़ –दो मध्यम आकर के (बारीक़ कटे हुए)
4.     लहसुन –आठ दस कलियाँ (बारीक़ कटी)
5.     हरी मिर्च –दस (बारीक़ कटी )
6.     हरा धनिया –एक छोटा कप (बारीक़ कटा हुआ)
7.     टमाटर –एक बड़ा (बारीक़ कटा हुआ )
8.     नमक –स्वाद अनुसार
9.     तेल –आधा चम्मच (सरसों का )
विधि
आलू उबाल कर छिल लें ,बैगन को चार भाग में काट कर उबाल कर छिलका उतार लें ,अब आलू,बैगन और बाकी  सामग्री मिला ले चोखा(भरता) तैयार है इसे बाटी के साथ सर्व करें (साथ में सलाद और अचार भी दे सकते है )

मंगलवार, 5 मार्च 2013

होली विशेष

 फागुनी बयार लाई होली की सौगात…..फागुन आयो रे मस्ती लायो रे…..साथ में लाया है रंगो का त्यौहार प्यार और मिलन का त्यौहार……मस्ती का आलम हो,रंगो की बारिश हो, ठंडाई का दौर हो और मजेदार पकवानों की खुशबु से बौराया मन……..स्वादिष्ट खाना तो हम रोज खाते है पर तीज त्योहारों पर कुछ खास ही होना चाहिए…….होली के इस मौके पर हम आपके लिए लाए है कुछ मनभावन मिठाइयां ,चटपटे स्नैक्स और मस्त कर देने वाले पेय……… इन्हें आप पहले से तैयार करके रख सकतें है………….स्वाद के संग, होली के रंग और भंग की तरंग के साथ……..

गुझिया
सामग्रीgujiya-jpg
1. मैदा – २५० ग्राम
2. घी –तीन टेबलस्पून
3. मीठा सोड़ा –एक चौथाई
4. तेल –तलने के लिए
5. भरने के लिए…….
6. खोया –चार चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
7. सूजी –दो चम्मच (भुनी हुई)
8. चीनी –चार चम्मच
9. सूखा नारियल –तीन चम्मच
10. इलाइची पाउडर थोड़ा सा
11. काजू ,किशमिश, पिस्ता,बादाम बारीक़ काटा हुआ
12. इन सब को मिक्स करके भरने की सामग्री बनालें
विधि
• मैदा में सारी सामग्री मिलाकर गूंध लें
• अब छोटी छोटी लोई बना लें
• अब हर लोई को बेल कर उसमे भरवन की सामग्री डालकर गुझिया के सांचे में रखकर गुझिये का आकार में काट लें
• अब कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर तल लें
• गुझिया तैयार है (चाहे तो चाशनी बना कर उसमे दो तीन मिनट भिगो लें

 

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------

गाजर की कांजी2970-sml_thumb

सामग्री

1. लाल और बैगनी गाजर-250 ग्राम

2. इमली -100 ग्राम

3. राई -एक छोटा चम्मच पिसी हुई

4. हल्दी -एक छोटा चम्मच

5. नमक -स्वादानुसार

6. लाल मिर्च -थोड़ी सी

7. पानी -आठ कप

विधि

गाजर के टुकड़ो को उबाल लें हल्दी का छौक बना के उसमे इमली का पानी ,सादा पानी और नमक व मिर्च डाल लें ठंडा कर के सर्व करें

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

मोहितो फ्रीज़08_2007_4-sak3781-1_1185872641_thumb

1. वाटर मेलन सिरप –बीस मिली.

2. लेमन जूस –तीस मिली.

3. ठंडा पानी –सौ मिली.

विधि

सभी सामग्री को अच्छी तरह ब्लेंड करें! फिर दो तीन पुदीने की पत्तियां डालकर दोबारा ब्लेंड करें! अब पुदीने की पत्तियों से सजा कर सर्व करे

 

 

----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

ठंडाई

सामग्री khas-khas-elayachi

  1. दूध -दो कप ठंडा किया हुआ
  2. चीनी - तीन चम्मच

ठंडाई का मसाला

  1. व्हाइट पेपर पाउडर -एक चाय का चम्मच
  2. खरबूजे के बीज -तीन चम्मच
  3. गुलकंद -एक चम्मच
  4. सौफ -एक चम्मच
  5. इलायची पाउडर -एक छोटा चम्मच
  6. काजू ,पिस्ता ,बादाम का पाउडर -एक चम्मच

विधि

  • ठंडाई का मसाला मिक्सर मे पीस लें
  • इसमे गुलकंद व चीनी मिला कर सिरप तैयार कर लें
  • दूध मे इस सिरप को मिला कर शेक करें
  • ठंडा करें और मेवे डालकर सर्व करें

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

काबुली चना चाट 1360924251-mixvegchat

सामग्री

  1. काबुली चना -एक कप (उबला हुआ )
  2. टमाटर -एक बड़ा (छोटे टुकड़ो मे कटा हुआ )
  3. प्याज़ -एक मीडियम (बारीक कटा )
  4. सेव नमकीन -आधा कप
  5. चटनी -पुदीने की व इमली की (खटी मीठी )
  6. चाट मसाला -एक चम्मच
  7. हरी मिर्च -दो (बारीक कटी हुई )
  8. हरा धनिया -एक चम्मच (बारीक कटा हुआ )

विधि -सारी सामग्री को एक साथ मिक्स कर दें बस और खाये

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------